{"_id":"67b78e6cc2c0c3f8870338b2","slug":"workshop-organised-for-teachers-of-government-schools-kathua-news-c-201-1-knt1006-117609-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सरकारी स्कूलों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सरकारी स्कूलों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर
विज्ञापन
- कार्यशाला में शिक्षकों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के सरकारी स्कूलों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जारी है। नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जारी कार्यशाला के तीसरे दिन कार्यशाला में आए शिक्षकों को स्कूल में आने वाले हर विद्यार्थी के विकास को आगे बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
वीरवार को कार्यशाला पहले सत्र में डाइट बसोहली के वरिष्ठ लेक्चरर सुरिंदर मध्याल मडयाल ने प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार से उन्हें स्कूल में हर बच्चे को लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया। उन्होंने स्कूलों में आने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए वर्तमान शिक्षा प्रणाली और भविष्य पर प्रकाश डाला। वहीं, इस मौके पर इंदु लेखा ने हर क्षेत्र में समानता और सभी के लिए समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।
दूसरे सत्र में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के प्रधानाचार्य मंगल सिंह ने निष्ठा और इसके कार्यान्वयन की विभिन्न पहलों पर चर्चा की। जबकि अंतिम सत्र में ईशा महाजन ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अधिकार और कानूनी ढांचे पर चर्चा की। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के मामले में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वहीं, कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका अदा कर रहे शिक्षक रवि कुमार ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए सभी के लिए शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने के लिए शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला।