{"_id":"683b589edc2fa4072f05668b","slug":"work-on-setting-up-kuhal-network-started-under-har-khet-ko-pani-yojana-kathua-news-c-201-1-knt1009-120623-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हर खेत को पानी योजना के तहत कूहल नेटवर्क स्थापित करने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हर खेत को पानी योजना के तहत कूहल नेटवर्क स्थापित करने का कार्य शुरू
Sun, 01 Jun 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
- विधायक डॉ. भूषण ने 37 लाख की लागत से निर्माणकार्य का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कमांड एरिया डेवलपमेंट दयालाचक की ओर से कूहलों के नेटवर्क को विकसित करने का योजना को अमल में लाया जा रहा है। जिसके तहत कठुआ नहर की डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर 1 और 6वीं के के अंतर्गत पड़ने वाली विभिन्न कूहलों का निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। इसके निर्माण कार्य पूरा होने पर किसान के हर खेत को सिंचाई पानी की व्यवस्था की जाएगी। इससे किसान के उत्पादन में बढ़ौतरी होगी।
शनिवार को 37 लाख की लागत से निर्माणकार्य का उद्घाटन विधायक डॉ. भारत भूषण की ओर से किया गया। इस मौके पर सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी सीएडी दयालाचक बृज मोहन राणा और अन्य फील्ड अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यूटी कैपेक्स बजट के शुरू हुआ निर्माणकार्य के तहत बडाला, चक द्राब खान, नक्कियां, नढोली सहित खोख्याल आदि गावों में कूहलों के नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के साथ-साथ सिंचाई सुविधाओं के नियोजित नेटवर्क के माध्यम से बंजर भूमि का विकास करना है।
विधायक डॉ. भूषण ने कहा कि फील्ड चैनल का नेटवर्क स्थापित होने से अंतिम छोर पर किसानों के खेतों को सिंचाई पानी की व्यवस्था होगी। इससे न केवल किसान की उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि इससे उनकी सामाजिक और आर्थिक दशा में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा को पूरा किया गया है। इसके लिए किसानों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए और निर्माण कार्य को भी समय सीमा के भीतर समाप्त करने करने का भी निर्देश दिया गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, विनोद कुमार, रवि अंदोत्रा, शुभ करणी, नागेश कुमार, गुरमीत सिंह, जगदीश राज, मनी राम, सुभाष चंद्र और कैप्टन पवन कुमार उपस्थित रहे।