फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   work completed

Kathua News: चार ट्यूबवेल सहित 15 बोरवेल का निर्माण कार्य पूरा

Sun, 01 Dec 2024 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
work completed
गांव पूर्व चक में तीस हजार गैलन क्षमता का ओवरहेड टैंक। संवाद - फोटो : kathua
जेजेएम के तहत ब्लॉक नगरी में 56 करोड़ की लागत से 11 परियोजनाएं अंतिम चरण में, मार्च-2025 तक पूरा होगा लक्ष्य
विज्ञापन



कठुआ। जल जीवन मिशन के तहत ब्लॉक नगरी में चल रही 11 परियोजनाएं अपनी दौर में पहुंच गई हैं। इनको पूरा करने के लिए जल शक्ति विभाग ने मार्च 2025 का लक्ष्य तय किया गया है।
इन 11 परियोजनाओं के तहत 4 ट्यूबवेल सहित 15 बोरवेल का निर्माणकार्य पूरा करवा लिया गया है। 18 ओवरहेड टैंक और चार सब-टैंक का निर्माण कार्य और पाइपों को बिछाने का काम 50 फीसदी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

लगभग 56 करोड़ की लागत से 11 परियोजनाओं पर नगरी ब्लॉक के 11 गांव में चल रही है। इनमें से माजरा में 4.79 करोड़ की लागत से एक-एक ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल सहित पानी की पाइपों को बिछाने का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेर गांव में 3.72 करोड़ की लागत से एक-एक ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल सहित पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। जखबड़ में 6.70 करोड़ की लागत से एक ट्यूबवेल सहित तीन ओवरहेड टैंक और पाइप बिछाने का काम हो रहा है। वहीं, गूंद और खोख्याल में 5.81 करोड़ और 3.41 करोड़ की लागत से एक-एक बोरवेल के साथ-साथ एक-एक ओवरहेड टैंक सहित पाइप का नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। ऐरवां में एक करोड़ की लागत से पाइपों को बिछाने का काम किया जा रहा है।
वहीं, नडोलियां बजवाल में 7.65 करोड़ की लागत से चार बोरवेल सहित चार ओवरहेड टैंक और पाइप नेटवर्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। तरफबाला में 7.42 करोड़ से चार बोरवेल सहित चार ओवरहेड टैंक और पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। वहीं, मुठ्ठी जागीर में 2.69 करोड़ से एक ट्यूबवेल सहित एक ओवरहेड टैंक और जराई में 2.90 करोड़ की लागत से एक ओवरहेड टैंक सहित पाइप नेटवर्क का कार्य किया जा रहा है।
मीरपुर राम में 8.81 करोड़ की लागत से 5 बोरवेल सहित पांच ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाना था। मगर 5 बोलवेल का निर्माण तो पूरा कर लिया गया पर ओवरहेड के निर्माण को लेकर मिट्टी के सैंपल ठीक नहीं भरे गए है। इसको लेकर अब 20 हजार गैलन के पांच सब-टैंक का निर्माण किया जा रहा है।
4 ट्यूबवेल सहित 15 बोरवेल का निर्माणकार्य हुआ पूरा: नगरी ब्लॉक में चार ट्यूबवेल सहित 15 बोरवेल का निर्माणकार्य पूरा हो चुका है। वहीं, ट्यूबवेल निर्माण माजरा, रेर, जखबड़ और मुठ्ठी जागीर में निर्माणकार्य पूरा हो गया है। 19 बोरवेल में से गुंद में एक, खोख्याल-1, मीरापुर राम-5, नडोलियां बजवाल-4 और तरफबाला-4 बोरवेल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं, ओवरहेड टैंक और सब-टैंकों का निर्माणकार्य लगभग 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार शेष कार्य को अगले तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

ब्लॉक नगरी की 11 परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग की ओर से 50 फीसदी कार्य दिसंबर-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ठेकेदारों को 25 प्रतिशत लक्ष्य को जनवरी-2025 तक पूरा करने का आदेश दिया गया है। शेष कार्यों को मार्च-2025 से पहले-पहले पूरा कर लिया जाएगा। ताकि लोगों को हर घर नल से जल की सुविधा मिल सके।
-हिमांशु वर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता, जलशक्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed