{"_id":"588e3a974f1c1b2e3de80837","slug":"won-the-volleyball-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोबिया ने जीता वालीबाल मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोबिया ने जीता वालीबाल मुकाबला
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को खेलकूद की ओर अग्रसर करने की दिशा में बीएसएफ द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत बीएसएफ की 173 बटालियन के शहीद गुरनाम सिंह की याद में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राइमरी स्कूल लौंडी में आयोजित वालीबाल के फाइनल मुकाबले में बोबिया और मंगूचक की टीमें आमने-सामनें हुई। इस मौके पर बीएसएफ के डीआईजी प्रदीप कत्याल मुख्य अतिथि थे। रीनू कत्याल विशेष तौर पर पर उपस्थित हुईं।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में बोबिया ने मंगूचक की टीम को 2-1 से हरा दिया। पहले सेट में मंगुचक की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेट अपने नाम किया। इसके बाद आगे के दोनों सेट में जोरदार वापसी करते हुए बोबिया की टीम ने सेट और मैच अपने नाम किया। डीआईजी प्रदीप कत्याल ने विजेताओं को ट्राफी भेंट की। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट व मेडल भी प्रदान किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बटालियन के शहीद जवान गुरनाम सिंह ने बाइस अक्तूबर 2016 को शहीदी प्राप्त की थी।
विज्ञापन
जवान ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। उन्होंने कहा कि जब तक सीमा पर गुरनाम सिंह जैसे जांबाज रहेंगे, भारत की सीमा सुरक्षित है। उन्होंने शहीद गुरनाम के माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 31 से 27 जनवरी तक लीग दौर में बेहतर प्रदर्शन कर बोबिया और मंगूचक की टीमें फाइनल में जगह बना पाई। इस प्रतियोगिता में दस गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन