फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   maa vaishno devi

Kathua News: आठ नवरात्र में साढ़े तीन लाख ने नवाया मां वैष्णो के दर पर शीश

विज्ञापन
maa vaishno devi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। शारदीय नवरात्र महोत्सव के चलते धर्मनगरी में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के शुरुआती आठ दिनों में करीब 3.50 लाख श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। पहले नवरात्र 47,500 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए थे। दूसरे दिन 48,300 श्रद्धालु भवन पहुंचे। तीसरे नवरात्र पर 46,500, चौथे पर 42,000 और पांचवें नवरात्र पर 39,700 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। छठे नवरात्र पर 41,750 और सातवें पर 48,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आठवें नवरात्र पर भी श्रद्धालुओं की आमद लगातार जारी रही। रविवार शाम पांच बजे तक 35,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। रामनवमी और दशहरे की छुट्टियों के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को यात्रा से जुड़ी सुविधाएं दिनभर उपलब्ध रहीं। हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता से श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार यात्रा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed