{"_id":"6ad52d09fc186c8e740a2227","slug":"jyodiyan-mandir-darshan-kathua-news-c-201-1-knt1010-137631-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आठवें नवरात्र पर जोड़ियां माता भवन में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आठवें नवरात्र पर जोड़ियां माता भवन में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
बनी। आठवें नवरात्र के अवसर पर रविवार को जोड़ियां माता भवन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही। शाम तक भी माता भवन में भक्तों की भीड़ बनी रही। अनुमान के मुताबिक, दिनभर में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रविवार का दिन होने के कारण भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई गई। वहीं, नवरात्रि के अंतिम चरण में पहुंचने और मौसम साफ रहने से भी भक्तों की आवाजाही बनी रही। माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भक्तों में माता के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर में उमड़ी भीड़ को लेकर व्यवस्था से जुड़े कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या देखने को मिली है। जो उनके अनुसार पहले कभी देखने को नहीं मिली। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगातार जारी रही।बतया नवरात्रि के पावन अवसर पर जोड़ियां माता भवन में उमड़ी श्रद्धालुओं की यह भीड़ क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल को दर्शाती है। नवरात्रि अब अपने अंतिम चरण में है और ऐसे में आने वाले दिनों में भी माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।