फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women participated in the Kalash Yatra taken out at the launch of Shrimad Bhagwat Katha

श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलशयात्रा में शामिल हुई महिलाएं

विज्ञापन
Women participated in the Kalash Yatra taken out at the launch of Shrimad Bhagwat Katha
पंडोरी धाम आश्रम में श्रीमद भगवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिल? - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित पंडोरी धाम आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। सोमवार को आश्रम परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल भक्तों की ओर से लगाए जा रहे जयघोष और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा शहर के कालेज रोड से होती हुई शहर के प्राचीन बावलियों पर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के साथ कलशों को बावली के पवित्र जल से भरा गया और वापस आश्रम में यात्रा आकर संपन्न हुई। जहां विधि विधान से पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर कथा व्यास पंडित हेमराज शास्त्री जी ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। इसके श्रवण मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त होकर शांत व स्थिर हो जाता है। उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान हरिद्वार में किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत मुनि से योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए। कथा व्यास ने कहा कि भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। भगवान विष्णु कहते हैं की जो मेरी कथा कहता और करवाता है उसके इस लोक के सभी कष्टों का वह हरण करते हैं और अंत में उसे बैकुंठ में वास मिलता है। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed