फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women keep the fast of Sankat Chaturthi with faith

आस्था के साथ महिलाओं ने रखा संकट चतुर्थी का व्रत

विज्ञापन
Women keep the fast of Sankat Chaturthi with faith
कठुआ। परिवार की सुख समृद्धि और पुत्रों की दीर्घायु की कामना के साथ जिले में महिलाओं ने संकट चतुर्थी का व्रत रखा। शुक्रवार को पर्व के चलते शहर के बाजार में काफी संख्या में महिलाओं ने पूजन में इस्तेमाल होने वाले गुड़, तिल, गन्ना और मूली जैसे सामान की खरीददारी की।
विज्ञापन

पर्व के चलते महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। जिन्होंने सुबह सरगी खाकर व्रत शुरू किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने भगवान गणेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वहीं, दिन के समय अर्घ्य देने के लिए महिलाओं ने तिल, गुड़, गन्ना, मूली आदि की खरीददारी की। दिनभर निराहार व्रत के उपरांत रात चन्द्रोदय होने पर महिलाओं ने चंद्र देव को अर्घ्य देकर अपने पुत्रों के दीर्घायु होने के साथ परिवार की सुखसमृद्धि की कामना की। कई महिलाओं ने पूजन के उपरांत अपने पुत्रों की ढाई मुट्ठी पुगे सहित तिल, गुड़, गन्ना, मूली का दान करवाया।
विज्ञापन

व्रती महिला अंजू शर्मा ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार एक विधवा ब्राह्मणी जो कि भगवान श्री गणेश की अनन्य भक्त थी। उसके बेटे की बलि देने के लिए नगर के एक कुम्हार ने अपने मिट्टी के बर्तन पकाने के लिए जलाई जाने वाली आग में डाल दिया। लेकिन भगवान श्री गणेश की कृपा से ब्राम्हणी का पुत्र उस आग से भी सुरक्षित रहा। जिसके ग्लानि से भरे कुम्हार ने नगर के राजा को सारी कथा सुनाई और ब्राह्मणी को उसका बेटा सौंप दिया। जिसके बाद राजा के आदेश से वहां हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकट चतुर्थी के रूप से परंपरा शुरू हो गई जो आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि वैसे भी भगवान श्री गणेश सुख और समृद्धि के दाता हैं। उनके पूजन से पूरे परिवार से संकट दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed