फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women College Signed MOU

Kathua News: महिला डिग्री कॉलेज में प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान की जिम्मेदारी देखेगी आरयूडीए

विज्ञापन
Women College Signed MOU
महिला डिग्री कॉलेज ने आरयूडीए, क्षेत्रीय शहरी विकास एजेंसी जम्मू-कश्मीर के साथ समझौता ज्ञापन पर
- समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यवहार परिवर्तन सत्र किए जाएंगे आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में क्षेत्रीय शहरी विकास एजेंसी जेएंडके, आरयूडीए के साथ करार किया है। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत कॉलेज में प्लास्टिक कचरे के संग्रह व उचित निपटान के लिए आरयूडीए ने जिम्मेदारी संभाली है।
इसी कड़ी में अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक संवेदीकरण कार्यक्रम और व्यवहार परिवर्तन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कॉलेज के छात्र, शिक्षक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के हितधारक शामिल होंगे। सहयोग को जैविक और अकार्बनिक अपशिष्ट प्रबंधन की विभिन्न नवीनतम तकनीकों के साथ कौशल को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। आरयूडीए के निदेशक ने कहा कि इस करार का मकसद एक साथ काम करना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है। सहयोग संसाधनों के अधिक प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देगा और संस्थान को पर्यावरण संरक्षण के बढ़े हुए अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य सवी बहल ने कहा कि यह साझेदारी संसाधन संरक्षण और विकास में एक लंबा रास्ता तय करेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह समझौता ज्ञापन छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्हें पर्यावरण योद्धा के रूप में स्थान देगा। आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. इंद्रजीत कौर, कॉलेज से खाद्य विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी खजूरिया और आरयूडीए की परियोजना सहयोगी दिव्या हीरा भी मौजूद थीं। डॉ. दीपशिखा शर्मा विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान, आईक्यूएसी सदस्य ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed