{"_id":"680d3789eece0af03807d27d","slug":"wheat-crop-is-ripe-and-ready-harvesting-work-has-started-kathua-news-c-201-1-knt1008-119629-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर में गेहूं की फसल पककर तैयार, कटाई का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर में गेहूं की फसल पककर तैयार, कटाई का काम हुआ शुरू
Sun, 27 Apr 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिलावर में गेहूं की कटाई करते किसान। संवाद
- फोटो : kathua
बारिश शुरू होने से पहले फसल को समेटने की कर रहे तैयारी
बिलावर। उप मंडल के ज्यादातर इलाकों में गेहूं की फसल कर तैयार हो गई है। किसानों ने गेहूं की कटाई का काम शुरू कर दिया है।
किसान रोशन लाल, रतन चंद, शुभ कुमार और प्रेम सिंह ने बताया कि जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध है वहां के किसान गेहूं की फसल को काटकर थ्रेशिंग में जुट गए हैं। किसानों ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले वह जल्द से जल्द फसल को समेटने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल मौसम अनुकूल न रहने पर पिछले वर्ष की तुलना में फसल की पैदावार कम हुई है। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं की कटाई का काम शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक मौसम लगातार साफ बना रहता है तो वह फसल को समेट लेंगे। संवाद