फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Wheat crop gets wet due to drizzle, farmers worried

बूंदाबांदी से गेहूं की फसल भीगी, किसान चिंतित

विज्ञापन
Wheat crop gets wet due to drizzle, farmers worried
मौसम खराब होने के बाद पॉलिथीन से गेहूं की फसल को ढकता किसान। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव की वजह से गेहूं उत्पादकों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई तो किसानों की धड़कनें तेज हो गई। बूंदाबांदी से फसल में नमी की वजह से शनिवार को दोपहर बाद गेहूं की कटाई रुक गई। वहीं थ्रेशिंग का काम भी प्रभावित हो गया। कई किसानों ने फसल को तिरपाल से ढक कर बचाया।
विज्ञापन

किसान प्रेम सिंह, शुभम कुमार, दीपचंद, रामलाल ने बताया कि पिछले 3 दिनों में इलाके में तीन बार बूंदाबांदी हो चुकी है। किसानों का कहना है कि फसल सूख कर काटने लायक हो, उससे पहले ही बूंदाबांदी हो जाती है। इससे नमी बढ़ जाती है और कटाई का काम प्रभावित हो जाता है। किसानों ने बताया के पिछले 3 दिनों में तीन बार आंधी आने और बूंदाबांदी की वजह से गेहूं की फसल को करीब 20% तक का नुकसान हो चुका है। किसानों ने कहा के फसल पक कर तैयार है, ऐसे में ओलावृष्टि सबसे ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। बता दें कि उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में आज तक सरकार की ओर से सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है और इलाके के 90% से अधिक किसान फसलें उगाने के लिए केवल बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। मौसम अनुकूल रहने पर कई बार फसल की अच्छी पैदावार हो जाती है लेकिन विपरीत परिस्थितियों में कई बार किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed