फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather news

Kathua News: भारी आंधी तूफान से उखड़े पेड़, बिजली बाधित

विज्ञापन
weather news
कठुआ। भरी आंधी तूफान ने जिले के मैदानी इलाकों में तबाही मचाई है। देर शाम 42.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले तूफान से बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। इसका सबसे ज्यादा असर बिजली ढांचे पर पड़ा है। कठुआ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिसे बहाल करने का प्रयास देर रात तक जारी रहा। उधर बारिश रुक-रुक कर देर रात तक जारी रहने से बिजली बहाली के काम में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 9:00 बजे तक 12.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी। कठुआ शहर की कॉलेज रोड ड्रीमलैंड पार्क रोड समेत कई अन्य सड़कों पर पेड़ और उनकी टहनियां उखड़ कर सड़क के बीचोंबीच पड़ी रहीं, जिससे सामान्य यातायात भी कुछ इलाकों में आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। शुक्रवार को जहां दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका था। वहीं बारिश के बाद इसमें छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed