{"_id":"5ff0c2998ebc3e410458b292","slug":"weather-kathua-news-jmu226067026","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
एक सप्ताह तक राहत देने के बाद जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शनिवार सुबह से ही जहां जिले भर में बादल छाए रहे। वहीं दोपहर बाद बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शाम ढलते तक दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की जिला एग्रो मिटिरियोलॉजिकल यूनिट और स्कॉस्ट जम्मू की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार और सोमवार को भी जिले में कई जगह बारिश और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। किसानों को फिलहाल कीटनाशकों का स्प्रे न करने की हिदायत दी गई है।
उधर, तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में शाम ढलने के साथ ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं, तो वहीं मैदानी इलाकों में भी अंधेरा होने के साथ बाजारों से रौनक गायब हो जाती है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बनी में दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।