फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather in kathua

दूरदराज के पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

विज्ञापन
weather in kathua
कठुआ। जिले के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी ने निचले इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। सुबह से ही मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। इस दौरान बिलावर, बसोहली और बनी के इलाकों में बारिश भी हुई। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। खास कर सुबह और शाम के समय। नुकनाली यात्रा पर गए भक्तों ने बताया कि रास्ते में बर्फबारी शुरू हो चुकी थी। मौसम बिगड़ने के चलते सभी यात्री लौट आए हैं।
विज्ञापन

तापमान में भारी गिरावट के बाद मैदानी इलाकों में भी मौसम ने अब लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने को विवश कर दिया है। दिन में आंशिक रूप से मैदानी इलाकों में धूप खिली तो वहीं शाम ढलने के साथ ही आंधी और तेज हवा ने जिले को अपने आगोश में ले लिया। तेज हवा के चलते जिले में कई जगह बिजली ढांचों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। शाम छह बजे से ही जिले के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। दूरदराज इलाकों में खबर लिखे जाने तक आधे फुट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed