{"_id":"6851ca96fee78375bf0bfac9","slug":"we-will-have-to-face-trouble-even-in-this-rain-kathua-news-c-201-1-knt1002-121139-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: इस बरसात में भी झेलनी पड़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: इस बरसात में भी झेलनी पड़ेगी परेशानी
Wed, 18 Jun 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
गलमन में चल रहा पुल का निर्माण कार्य।
हीरानगर। दयाला चक-छलां सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत इस सड़क पर प्रांजलि और गलमन नामक स्थान पर दो पुल भी बनाए जा रहे हैं। सीमा पर तनाव के कारण मजदूरों की कमी से इनका काम प्रभावित रहा। ऐसे में बरसात से पहले इन पुलों का काम पूरा होने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।
इस सड़क के चौड़ीकरण का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) करवा रहा है। उसने इन दोनों पुलों का काम इस बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा था लेकिन मजदूरों की कमी के कारण यह निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। अब यह काम पूरा होने में दो महीने का अतिरिक्त समय लगेगा।
इस सड़क के चौड़ीकरण का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। केवल दो पुलों के निर्माण का कार्य ही बचा है लेकिन इसी बीच बरसात शुरू होने के कारण भी यह काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
बरसात में अक्सर प्रांजलि में सड़क पर पानी के तेज बहाव के कारण यातायात प्रभावित होता रहा है। इस बार भी वहां पुल का काम पूरा न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मजदूरों की वापसी के बाद इन दोनों पुलों का निर्माण कार्य तेज तो हुआ है, लेकिन बरसात से पहले यह कार्य पूरा होने की कोई संभावना नहीं है। इस कारण इसे पूरा होने में अगले साल जनवरी तक का समय लग सकता है।
सीमा पर तनाव के कारण 22 अप्रैल के बाद अधिकतर मजदूर घर लौट गए थे। इस कारण सड़क के चौड़ीकरण का काम प्रभावित हुआ। खास तौर पर गलमन और प्रांजलि नामक दो पुलों का निर्माण कार्य में भी प्रभावित हुआ है। अब सभी मजदूर लौट आए हैं और काम तेजी से चल रहा है लेकिन निर्धारित समय में यह काम पूरा करना लगभग असंभव है। इनमें करीब दो महीने अतिरिक्त समय लगेगा। - धर्मवीर, एई, बीआरओ।