फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Way Finder Install At Lakhanpur

Kathua News: लखनपुर में लगे सूचना बोर्ड, पर्यटकों व यात्रियों को प्रदेश में दाखिल होते ही बताएंगे राह

विज्ञापन
Way Finder Install At Lakhanpur
लखनपुर में लगे वे फाइंडर, पर्यटकों और यात्रियों को प्रदेश में दाखिल होते ही बताएंगे राह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। झिड़ी मेले से पहले प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में सूचना बोर्ड (वे-फाइंडर) लगा दिए गए हैं। लगाए गए लगभग 20 वे-फाइंडर प्रदेश के बाहर से आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और यात्रियों को राह बताएंगे। लखनपुर नगर कमेटी ने कस्बे की सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत यह काम करवाया है।
जम्मू-कश्मीर को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर में सड़क किनारे स्थापित किए गए वे-फाइंडर पर्यटकों को गफलत से बचने और सही रास्तों का इस्तेमाल करने की जानकारी देंगे। खास तौर से प्रदेश के बाहर से दाखिल होने के बाद फ्लाईओवर के नजदीक वाहन कई बार गफलत में लखनपुर बसोहली मार्ग को भी निकल जाते थे। नगर कमेटी ने यहीं एक वे-फाइंडर स्थापित कर दिया है जो यात्रियों को बसोहली का रास्ता बताएगा। इन वे-फाइंडर से जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों को प्रदेश का पहला कस्बा लखनपुर अब और भी अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण योजना के तहत लखनपुर कॉरिडोर में महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा से सटकर मल्टी कलर फव्वारा तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन आगामी सप्ताह में प्रस्तावित है। शाम ढलने के बाद लखनपुर कॉरिडोर में यह सेल्फी प्वाइंट के पास एक और आकर्षण होगा। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ शाम ढलते ही यह फव्वारा स्मारक की शान में भी चार चांद लगाएगा। इसके अलावा आने वाले दिनों में बसोहली मोड़ पर फ्लाईओवर की दीवारों पर दो हजार वर्ग फीट की म्यूरल पेंटिंग भी लोगों को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
जम्मू-कश्मीर में दाखिल होते ही पहले 100 मीटर के सफर में यह 15 लाख की लागत से फुव्वारे, म्यूरल पेंटिंग और वे-फाइंडर का काम कस्बे में करवाया जा रहा है। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को लखनपुर में दाखिल होते ही प्रदेश की खूबसूरती का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

-पृथ्वी राज सांगड़ा, कार्यकारी अधिकारी, नगर कमेटी लखनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed