{"_id":"6ada6ba3fdc285dcc4089d4f","slug":"nagar-palika-parishad-karmchari-ghayal-kathua-news-c-201-1-knt1009-137751-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आवारा सांड ने पकड़ने पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आवारा सांड ने पकड़ने पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारी पर किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए लगाए गए नगर परिषद के कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरवार सुबह आवारा सांड को पकड़ने के दौरान नगर परिषद का कर्मचारी बिट्टू उसके हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर परिषद और पशु चिकित्सा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए घायल कर्मचारी के समुचित उपचार की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उपचार में लापरवाही बरती गई तो कर्मचारी प्रदर्शन कर कामकाज ठप कर देंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन के शाखा प्रधान ने बताया कि वीरवार सुबह बिट्टू पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ आवारा मवेशियों को पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक एक सांड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद अब तक नगर परिषद और पशु चिकित्सा विभाग का कोई अधिकारी घायल कर्मचारी का हाल जानने तक नहीं पहुंचा। यूनियन प्रधान ने कहा कि जिला प्रशासन ने शहर से आवारा मवेशियों को बाहर ले जाने के निर्देश तो जारी कर दिए, लेकिन इस काम में लगाए गए कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके अनुभव को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। बिट्टू का नियमित काम गलियों में पानी का छिड़काव करने, झाड़ियों की कटाई और चूना डालने जैसे कार्यों से जुड़ा है। उसे आवारा मवेशियों को पकड़ने जैसे जोखिम भरे काम में लगाना नगर परिषद की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि आवारा सांड और अन्य मवेशियों को पकड़ना प्रशिक्षित लोगों का काम है।
विज्ञापन
ऐसे में बिना पर्याप्त अनुभव और सुरक्षा इंतजाम के कर्मचारियों को इस कार्य में लगाना उनकी जान को खतरे में डालने जैसा है। यूनियन ने मांग की है कि घायल कर्मचारी का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और उसके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संबंधित विभाग उठाए। प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथी के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या विभाग ने उसकी सुध नहीं ली तो सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करने के साथ कामकाज ठप करने को मजबूर होंगे।