फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Water Supply Affected

Kathua News: तीन माह से पेयजल सप्लाई प्रभावित, लोग परेशान

विज्ञापन
Water Supply Affected
कोहग पंचायत के वार्ड नंबर छह, सात, आठ और नौ की 3000 से अधिक आबादी मुश्किल में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कोहग पंचायत के वार्ड नंबर छह, सात, आठ और नौ में पिछले तीन महीने से पेयजल सप्लाई प्रभावित है जिस कारण चार वार्डों की लगभग 3000 से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी डिंपल सिंह, दीवान चंद, मुश्ताक अहमद, सोनू, कबीर खान और शालू ने बताया कि उनके गांव मे उज्ज दरिया में बनाए गए ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई की जाती थी जो तीन माह से प्रभावित है। नतीजतन गांव वासियों को गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है जो उनके घरों से एक से दो किलोमीटर की दूरी पर हैं। उन्होंने कहा कि कई बार समस्या के बारे में संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। समस्या से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जाता है तो तकनीकी खराबी का बहाना लगाकर उन्हें हमेशा टाल दिया जाता है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनके गांव में पेयजल सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने पेयजल सप्लाई सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....

समस्या संज्ञान में है और उज्ज दरिया में बनाए गए ट्यूबवेल पर मोटर लगाने के लिए बेस तैयार कर लिया गया है। ट्यूबवेल पर नई मोटर स्थापित कर तीन दिनों के भीतर पेयजल सप्लाई को सुचारू कर दिया जाएगा।
- सुरेंद्र सिंह समयाल एईई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed