फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem

Kathua News: पेयजल समस्या का समाधान न होने पर ट्यूबवेल को जड़ा ताला

विज्ञापन
water problem
कठुआ। गर्मी के मौसम में पेयजल न मिलने से परेशान का जलशक्ति विभाग के खिलाफ रोष बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को नगरोटा पंचायत के वार्ड दो में ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को बहाल न किए जाने पर स्थानीय महिलाओं ने गांव के ट्यूबवेल पर ताला जड़ दिया। उनका कहना है कि जब उनके मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है तो वे पूरे गांव में पानी की सप्लाई को ठप कर देंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का नेतृत्व कर रही खुशी भगत ने बताया कि उनके मोहल्ले में पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद से पानी की सप्लाई लगभग बंद है। लाइन के आखिरी छोर पर रहने वाले दर्जन भर परिवारों को पानी की एक बूंद भी नहीं नसीब होती है। पिछले तीन साल से बनी इस स्थिति के कारण जलसंकट का सामना कर रहे प्रभावित परिवारों ने अपनी समस्या जिला विकास परिषद सदस्य, संबंधित विभाग और जिला प्रशासन तक पहुंचाई लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गत वर्ष उन्होंने डीसी से मिलकर भी यह प्रस्ताव रखा था कि जब तक पानी की नई पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक लोगों की प्यास बुझाने के लिए अगर प्रशासन एक डीप बोर हैंडपंप मुहैया करवा दे तो उन्हें काफी राहत होगी लेकिन वह भी प्रशासन नहीं करवा पाया है। इसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं कौशल्या देवी ने कहा कि कंडी क्षेत्र में पड़ने वाले उनके गांव में पानी का कोई और स्रोत न होने के कारण लोगों को अपनी पानी की जरूरत गांव के दूसरे छोर पर स्थित एक डीप बोर पंप से या फिर फिर जिन घरों तक पानी पहुंचता है, वहां से पानी लेकर पूरा करना पड़ता है लेकिन आज न लोगों के घरों से पानी मिला और न ही डीप बोर से पानी मिला। इसके बाद उनका गुस्सा भड़का है। प्रदर्शन में रीटा देवी, अंजू देवी, स्नेहा रानी, नेहा रानी कुलदीप कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed