{"_id":"85fc36ab009303c74729c545e7ef30b1","slug":"water-problem-in-kharot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरोट में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरोट में पेयजल संकट
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खरोट त्रालां के ग्रामीणों को पेयजल विभाग के खिलाफ गुस्सा कम नहीं हुआ है। दूसरे दिन भी ट्यूबवेल पर ताला लटका रहा और लोगों ने विभाग को कंप्रेसर मशीन नहीं ले जाने दी। अभी तक विभाग की ओर से ग्रामीणों को कोई आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रेम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को पिछले कई वर्षों से पानी के लिए दरबदर होना पड़ रहा है, लेकिन विभाग को ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है। विभाग से कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ताला तब तक लटका रहेगा जब तक विभाग उनके पेयजल की ठोस व्यवस्था नहीं कर देता। रंजीत सिंह ने कहा कि पानी के लिए ग्रामीणों ने स्वयं ही टंकी का निर्माण किया और हौद भी बनवाया। विभाग ने पानी का संकट दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
पुराने ट्यूबवेल को ठीक करना तो दूर नए ट्यूबवेल के खराब होने के बाद भी कोई पहल नहीं की। ऐसे में जब तक विभाग उन्हें पानी मुहैया नहीं करवाता न मशीन मिलेगी और न ही ट्यूबवेल से ताला हटेगा।
गौरतलब है कि रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पेयजल विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ कंप्रेसर मशीन कब्जे में ले लिया और ट्यूबवेल पर ताला लगा दिया था।