फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem in eight villages

आठ गांवों में गहराया पेयजल संकट

Mon, 29 Feb 2016 01:07 AM IST
महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
water problem in eight villages

तहसील महानपुर में पड़ते गांव सुंदला व आसपास के गांवों के लोगों को पानी की समस्या से अभी से दो चार होना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह से नहीं आया है और सुंदला ट्यूबवेल का डिसचार्ज कम हो गया है, जिसके कारण तकरीबन सात-आठ गांवों में पेयजल संकट बन गया है, जो आने वाले समय में विकराल रूप ले लेगा।

विज्ञापन


स्थानीय सतपाल, पवन कुमार, रमेश कुमार आदि ने बताया कि सुंदला गांव के  ट्यूबवेल से केवल सुंदला ही नहीं आसपास के सात गांवों, जिनमें कपाई मालनी, दन्नी, करणवाड़ा, मौंगाटी, लोअर सवार व अपर सवार को पानी जाता है। इन गांवों के लोग इसी ट्यूबवेल पर पेयजल के लिए निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन


फरवरी महीने के अंत तक ही गर्मी के चलते व बारिश कम होने के कारण डिसचार्ज कम हो गया है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में पहले दो दिन छोड़कर पानी आता था, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से पानी चार-चार दिन के बाद मिल रहा है। ऐसे में लोगों को अब पेयजल समस्या ने परेशान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिसचार्ज कम होने के कारण पानी आने में देरी हो रही है। ऐसे में लोगों को अभी से पानी की चिंता सताने लगी है। वहीं गर्मी का आगाज अभी हुआ ही है तो पानी के लिए दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऐसे में गर्मी में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचना तय लग रहा है।


ऐसे में पेयजल समस्या के हल के लिए विभाग को फौरन उचित कदम उठाने होंगे। इस संदर्भ में जेई संजीव कुमार ने बताया कि सुंदला ट्यूबवेल का डिसचार्ज समय चौबीस घंटों के बजाए पंद्रह घंटे था जो अब सात से आठ घंटे का ही रह गया है। ऐसे में पानी पूरा करने के लिए विभाग को भी समस्याएं आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed