{"_id":"68fbe436cc4f7c67bf06f245","slug":"water-arrives-in-kashmir-canal-after-two-months-kathua-news-c-201-1-knt1006-125443-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कश्मीर नहर में दो महीने बाद आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कश्मीर नहर में दो महीने बाद आया पानी
विज्ञापन
जिले में अगस्त महीने के दौरान हुई भारी बारिश के बाद उफान पर आई रावी दरिया से निकलने वाली नहर की मरम्मत कर उसमें पानी छोड़ दिया गया है। शुक्रवार की सुबह नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों और नहर के किनारे छठ पूजा करने वाले भक्तों ने राहत की सांस ली है। पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त व्यवस्था अस्थाई है। छठ पूजा को देखते हुए ऐसा किया गया है। नई तैयार की गई नहर में पर्व के बाद पानी के बहाव को बंद कर इसको पक्का किया जाएगा, जिसके बाद नहर में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा।
बता दें कि 24 अगस्त को रावी दरिया में आई भारी बाढ़ से माधोपुर बैराज के नजदीक लगभग 300 मीटर के करीब कश्मीर नहर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण पिछले दो महीने से तीन हजार के करीब हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने वाली नहर में पानी का बहाव बंद पड़ा था। पूरे दो महीने बाद रावी दरिया के बीचोंबीच बाढ़ से क्षतिग्रस्त नहर की बहाली के बाद पहली बार नियमित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे जम्मू-कश्मीर की 1200 हेक्टेयर सिंचाई संभव हो पाएगी।
पिछले दो महीनों से पंजाब सिंचाई विभाग लखनपुर स्थित माधोपुर बैराज के पास क्षतिग्रस्त नहर को अस्थाई तौर पर बहाल करने में जुटा हुआ था। छठ पूजा से पहले नहर में पानी छोड़े जाने की घोषणा के बाद बरमौरा स्थित नहर के किनारे औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं किसानों ने गेहूं बुवाई से पहले कठुआ नहर में पानी छोड़े जाने पर खुशी जाहिर की हैं।