फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Waiting for the construction of the high school building for three years

Kathua News: तीन साल से हाईस्कूल की इमारत बनने का इंतजार

विज्ञापन
Waiting for the construction of the high school building for three years
लोगों का आरोप - ठेकेदार ने इमारत की नींव बनाकर छोड़ दिया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। शिक्षा जोन मल्हार के हाईस्कूल दलेऊ में सरकार की ओर से स्कूल की इमारत बनाने के लिए 65 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी स्कूल की इमारत का काम शुरू नहीं किया गया। मंगलवार को बग्गन अप्पर ए पंचायत के गवर्नमेंट हाईस्कूल दलेऊ में पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने बैठक का आयोजन कर स्कूल की नई इमारत बनाने की मांग की।
इस मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच मक्खन जमोडिया, पुनू राम, ज्ञानचंद, कमला देवी, श्यामा देवी, किशोरी लाल और अन्य लोगों ने कहा कि गवर्नमेंट हाईस्कूल दलेऊ के लिए तीन साल पहले 65 लाख रुपये की राशि स्कूल की नई इमारत बनाने के लिए जारी की गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इमारत बनाने का काम शुरू किया गया। लोगों ने कहा कि संबंधित ठेकेदार ने इमारत बनाने का काम शुरू किया लेकिन केवल इमारत की नींव निकाल कर काम को रोक दिया। लोगों ने कहा कि हाईस्कूल में पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं और मौजूदा समय में स्कूल में केवल चार कमरे हैं और स्कूल में कमरों की कमी की वजह से स्कूल में पढ़ाई करने वाले करीब 200 विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में मात्र चार कमरे हैं। इनमें एक कमरे में हेड मास्टर का कार्यालय चलता है और अन्य बचे तीन कमरों में कक्षा चलती है। मजबूरन कई बार विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे भी पढ़ाई करते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि हाई स्कूल दलेऊ की नई इमारत बनाने का काम जल्द शुरू किया जाए जिससे स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सरकार की ओर से स्कूल की इमारत बनाने के लिए राशि जारी की गई है लेकिन जिस स्थान पर स्कूल की इमारत बनाने का काम शुरू किया गया था, उस स्थान पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इमारत बनाने के लिए वह स्थान असुरक्षित है। लोगों की ओर से अगर कोई अन्य स्थान उपलब्ध करवाया जाता है तो स्कूल की नई इमारत बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया है। - विशाल सिंह, एई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed