{"_id":"685eebdf9972a27c4f0a235c","slug":"volleyball-and-badminton-courts-will-be-built-soon-in-kuta-stadium-kathua-news-c-201-1-knt1002-121423-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कूटा स्टेडियम में जल्द बनेंगे वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कूटा स्टेडियम में जल्द बनेंगे वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट
Sat, 28 Jun 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
- 40 लाख की लागत से होंगे तैयार, स्थानीय और आसपास के गांव के युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मौका
हीरानगर। कूटा स्टेडियम में जल्द ही वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनेंगे। दोनों कोर्ट 40 लाख रुपये की लागत से तैयार होंगे और आने वाले 4 से 5 महीने में इसका काम पूरा हो जाएगा। स्पोर्ट्स काउंसिल ने इसके लिए टेंडर खोल दिया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही यह काम शुरू हो जाएगा।
बता दें कि ढाई महीने पहले यहां करीब 20 कनाल भूमि पर स्टेडियम बनाने का काम पूरा हुआ था। तब से ही स्थानीय युवा यहां वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनाने की मांग कर रहे थे। उनकी यह मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे उनमें काफी खुशी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
स्थानीय पूर्व सरपंच कांत कुमार ने कहा स्टेडियम में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने विधायक विजय शर्मा से आग्रह किया। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पोर्ट्स काउंसिल से बात की और उनके प्रयास से स्टेडियम में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट को मंजूरी मिल गई है। इस क्षेत्र के युवाओं के अलावा आसपास के गांव के युवाओं के लिए बड़ी सौगात होगी। इस क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण वह पीछे रह जाते हैं। अब हमें उम्मीद है कि पर्याप्त सुविधा मिलने के बाद यहां से कोई न कोई खिलाड़ी इस गांव का नाम प्रदेश और देश में रोशन जरूर करेगा। संवाद
कोट
ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त सुविधा न मिलने के कारण अक्सर युवाओं की प्रतिभा को सही मंच नहीं मिल पाता है। उनकी प्रतिभा को उभारने और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि इस स्टेडियम के लिए दो कोर्ट मंजूर हुए हैं। उनकी कोशिश रहेगी की इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा की व्यवस्था हो और इसी तरह अन्य पंचायत या गांव में भी युवाओं को खेलने के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो।
विजय शर्मा, विधायक