फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   visit

Kathua News: महानपुर के ट्रॉमा अस्पताल में हुए नसबंदी के 26 ऑपरेशन

विज्ञापन
visit
महानपुर। कस्बे के ट्रॉमा अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीएमओ डॉ. अनुराधा केरनी ने की। मौके पर अस्पताल का निरीक्षण किया गया और महीने में किए गए कार्यों की जानकारी ली। बैठक के अलावा अस्पताल में 26 नसबंदी ऑपरेशन भी किए गए। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन राज सिंह और सरपंच सोनू गुप्ता ने पीएचसी इमारत का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

बैठक से पहले बीएमओ डॉक्टर ने ट्रॉमा अस्पताल का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि ट्रॉमा अस्पताल की चारदीवारी जल्द होनी चाहिए। सरपंच ने बताया कि उन्होंने कैपेक्स पंचायत बजट से 15 लाख रुपये के विभिन्न उपकरण अस्पताल को उपलब्ध कराए हैं, जिनमें डिजिटल एक्सरे, ईसीजी मशीन, आदि प्रमुख हैं। नाले का पानी अस्पताल के पिछले हिस्से के लिए खतरा बन सकता है, जबकि हाल में बनाई गई अस्पताल के लिए सड़क पर बड़ी गाड़ियां चल रही हैं, जिससे सड़क खराब हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग रखी कि अस्पताल के लिए अलग से बिजली व्यवस्था होनी चाहिए। मौके पर बीएमओ ने आश्वासन दिया कि वह जल्द बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर अस्पताल के लिए अलग से बिजली व्यवस्था की कोशिश करेंगे। मौके पर डॉ. विनोद कुमार सहित बसहोली और महानपुर के डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं, शिविर लगाकर 26 लोगों के नसबंदी के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed