{"_id":"67af9cdb862eaebef102b84f","slug":"villagers-demand-for-road-construction-kathua-news-c-10-1-jmu1045-546145-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क के 200 मीटर हिस्से पर तारकोल बिछाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क के 200 मीटर हिस्से पर तारकोल बिछाने की मांग
विज्ञापन
सड़क का बचा हिस्सा जिस पर तारकोल नहीं बिछाया गया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती रामकोट से मुदाल जाने वाली सड़क पर करीब एक वर्ष पूर्व तारकोल बिछाया गया था लेकिन आली इलाके में नाले के नजदीक सड़क का लगभग 200 मीटर हिस्सा ऐसे ही छोड़ दिया गया। लोगों ने इस हिस्से पर तारकोल बिछाने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद संबंधित ठेकेदार ने 200 मीटर हिस्से पर तारकोल बिछाने का काम पूरा नहीं किया। इस वजह से लोग सड़क पर आवागमन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक फिसलन के कारण वाहन चलाते समय असुरक्षित महसूस करते हैं और ढलान वाली जगह पर चोटिल होने का खतरा ज्यादा रहता है।
जगदेव सिंह, गोविंद राम, रमेश चंद्र, डॉ. खजूर सिंह आदि ने संबंधित विभाग से समस्या का संज्ञान लेते हुए सड़क के शेष रह गए हिस्से पर जल्द से जल्द तारकोल बिछाने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग हीरानगर के सहायक कार्यकारी अभियंता विशाल डोगरा ने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर आगामी मार्च माह के बाद तारकोल बिछाने का काम करवाया जाएगा। संबंधित ठेकेदार की बकाया राशि अभी रोकी गई है।