फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vicky XI Pathankot made it to the final

विक्की इलेवन पठानकोट ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
Vicky XI Pathankot made it to the final
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी दसवीं पुलिस माटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विक्की इलेवन पठानकोट ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में विक्की इलेवन पठानकोट ने लाइफ केयर लखनऊ को 5 विकेट से कड़ी शिकस्त दी है।
विज्ञापन

रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विक्की इलेवन पठानकोट के कप्तान राहुल शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लाइफ केयर लखनऊ की टीम 12 ओवर तक केवल 31 रन जोड़ सकी थी और इस दौरान उसके छह प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन इसके बाद टीम के कप्तान सोहराब और करण सिंह ने कुछ बेहतरीन शॉट खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान लंबा शॉट खेलने के चक्कर में सोहराब लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर अपना कैच दे बैठे और उनके आउट होने के साथ ही एक बार टीम फिर दबाव में आ गई। जिसका नतीजा रहा कि पूरी की पूरी टीम 19 ओवर की पांचवी गेंद में 85 रन का स्कोर पर सिमट गई। इस पारी के दौरान लाइफ केयर लखनऊ करण सिंह ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण 33 रन जोड़े। विक्की इलेवन पठानकोट के सुरेंद्र सबसे सफल गेंदबाज रहे। निर्धारित 4 ओवरों में मात्र 7 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की इलेवन की टीम के बल्लेबाजों ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए मात्र 15 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान टीम के कप्तान राहुल शर्मा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने भी 15 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन टीम के लिए जोड़े। मैच के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सुरेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस प्रकार अब दसवीं पुलिस माटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला विक्की इलेवन पठानकोट और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी नई दिल्ली के बीच होना तय हो गया है। इस मौके पर शहीद वेलफेयर कमेटी के रविंद्र सिंह सलाथिया ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाना था। लेकिन अभी फिलहाल इसे टाला गया है जल्द ही फाइनल के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed