फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vedas are not just religious texts, they are sources of divine knowledge that guides life: Yogacharya

वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, जीवन को दिशा देने वाले दिव्य ज्ञान के स्रोत हैं: योगाचार्य

विज्ञापन
Vedas are not just religious texts, they are sources of divine knowledge that guides life: Yogacharya
शहर के भगवती नगर में चल रहे तीन दिवसीय वेद ज्ञान यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य ने वेदों की महिमा और सनातन धर्म की गहराई पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक पहलू को दिशा देने वाले दिव्य ज्ञान के स्रोत हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान योगाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म अनादि है, जिसका न कोई प्रारंभ है और न अंत। उन्होंने कहा कि वेद और परमात्मा की तरह ही सनातन धर्म भी शाश्वत है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे विकारों के कारण लोग धर्म से विमुख हो रहे हैं। सत्य को स्वार्थवश तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। सांसारिक दुखों से मुक्ति का एकमात्र उपाय वेदों के अनुसार जीवन जीना है। अग्नि, वायु और जल जैसे देवताओं के संतुलन के लिए यज्ञ और वेदों के निर्देशों का पालन आवश्यक है। यजुर्वेद में उल्लेख है कि तुमने मेरा यज्ञ त्यागा, इसलिए मैंने तुम्हें दुखों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजनीति और धर्म को एक-दूसरे से अलग मानने की प्रवृत्ति पर उन्होंने कहा कि राजनीति का मूल भी वेदों में है। वेदों में लिखा है कि जो वेद नहीं जानता, उसे मत चुनो। राम, कृष्ण और पांडवों जैसे वेदज्ञ शासकों के काल में जनता सुखी थी।




माया से मुक्ति के लिए उन्होंने वेद मार्ग, हवन, योग और वेदज्ञ आचार्य से मार्गदर्शन को आवश्यक बताया। वेदों के पालन से दीर्घायु, स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने कर्म की स्वतंत्रता दी है, लेकिन फल देने का कार्य उसी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed