{"_id":"67e30e3161111a79cf07b66c","slug":"vansh-memorial-volleyball-competition-was-dedicated-to-the-girls-of-ramban-kathua-news-c-201-1-knt1006-118604-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामबन की लड़कियों के नाम रही वंश मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामबन की लड़कियों के नाम रही वंश मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता
Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। संवाद
- फोटो : kathua
कोटपुन्नू में जारी वंश मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत खेले गए फाइनल मुकाबले
कठुआ। कोटपुन्नू में जारी वंश मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत लड़कियों के फाइनल मुकाबले में रामबन की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबले में पंडित क्लब जम्मू की टीम को मात देकर रामबन ने प्रतियोगिता आने नाम कर ली।
फाइनल मुकाबला पंडित क्लब जम्मू और रामबन की टीम के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ थ्री के तहत खेले जाने वाले मुकाबले में रामबन की लड़कियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है। इस मौके पर कोटपुन्नू पुलिस चौकी के प्रभारी चुन्नीलाल और पूर्व सरपंच विनय शर्मा ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता रही पंडित क्लब जम्मू की टीम को 5500 रुपए और स्मृति चिह्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के छठे संस्करण जम्मू संभाग की चार टीमों ने हिस्सा लिया था। इसे देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संवाद