{"_id":"6ac405cb3a4092bb99090437","slug":"valiball-match-kathua-news-c-201-1-knt1003-137151-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आठ स्कूलों की छात्राओं ने वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आठ स्कूलों की छात्राओं ने वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
बिलावर। सोमवार को भारतीय सेना की ओर से मछैडी गांव मे लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मछैडी से सटे आठ स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इलाके में पहली बार आयोजित की गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अप्पर मछैडी ,नानगला बदनोता ,लोहाई, लोअर मछैडी ,नाठी ,कस्तूरबा गांधी विद्यालय और मल्हार की टीमों ने हिस्सा लिया।
दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित की गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना था। अलग-अलग मेचों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और टीम अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सेना की ओर से इस तरह की पहल का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और युवतियों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और उनके विश्वास के लिए नए अवसर उपलब्ध करवाना था।सेना के एक अधिकारी ने बताया के ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने और भविष्य में बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। फाइनल मुकाबले में स्थानीय वीर नारी गुड्डी देवी और राज्य स्तर लॉन्ग जंप एथलीट शीतल देवी ने युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया ।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।