फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vacant posts in the school should be filled soon

स्कूल में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए

विज्ञापन
Vacant posts in the school should be filled soon
बिलावर। शिक्षा जोन बिलावर के अंतर्गत आने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल धार डूगनू में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने की है। सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मौजूदा समय में हायर सेकेंडरी स्कूल में 400 के करीब विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के अभाव में इन दिनों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि करीब 3 वर्ष पहले गवर्नमेंट हाई स्कूल धार डूगनू का दर्जा बढ़ाकर सरकार ने हायर सेकेंडरी बनाया था, लेकिन आज तक स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया गया। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया। पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल में अप्पर धार डूगनू, दियौता, कुंड, कोडल, नगाली, बटनू और अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं, जो कई कई किलोमीटर पैदल सफर करके स्कूल में पहुंचते हैं। ऐसे में स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल में सरकार की ओर से 24 पद सृजित हैं, जिनमें पिछले कई वर्षों से 14 पद रिक्त पड़े हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिला उपायुक्त कठुआ राहुल पांडेय से मांग की है कि जल्द से जल्द हायर सेकेंडरी स्कूल में रिक्त पड़े पदों को भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed