{"_id":"691392136b1d80902a090efe","slug":"ut-level-under-14-girls-karate-competition-begins-kathua-news-c-201-1-knt1006-126099-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: यूटी स्तरीय अंडर-14 बालिका कराटे प्रतियोगिता हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: यूटी स्तरीय अंडर-14 बालिका कराटे प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूटी स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 की सफलता के बाद अंडर-14 बालिका कराटे टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों से आई युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल, अनुशासन व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर मौजूद जेडईपीओ बरनोटी प्रदीप सिंह ने बताया कि जारी टूर्नामेंट में सभी मुकाबलों का आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह सम्ब्याल की देखरेख में किया जा रहा है। आज से शुरू होने वाले अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबलों में 9 जिलों से आई 49 प्रतिभागी शामिल हो रही है। अंडर-14 आयु वर्ग के आयोजन में विजेताओं का चयन करने के लिए फाइनल मुकाबले बुधवार को करवाए जाएंगे।