{"_id":"679fda538786256c1a0a13b7","slug":"two-injured-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1009-117073-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसों में दो घायल, जीएमसी में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसों में दो घायल, जीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा रविवार की दोपहर पुराने बस अड्डे में हुआ। इसमें 32 वर्षीय मोटरसाइकिल सह-सवार महिला इलेक्ट्रिक ऑटो से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। महिला की पहचान पूजा देवी पत्नी शाम लाल निवासी तालूर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा हादसा रविवार की शाम राजबाग थाने के अंतर्गत धलोटी मोड़ में पेश आया। यहां मोटरसाइकिल सवार 63 वर्षीय मनोहर लाल पुत्र हरबंस लाल निवासी हमीरपुर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है।