{"_id":"e405fcd966a9db93f76b37d5479aba4d","slug":"two-injured-in-road-accident-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो जख्मी, जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो जख्मी, जीएमसी रेफर
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को दो विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे के लगभग मढ़ीन के नजदीक ट्रैक्टर और बाइक की भिडंत में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल कठुआ भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
युवक की पहचान संदीप कुमार निवासी जगतपुर मढ़ीन के रूप में हुई। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं दूसरा हादसा लखनपुर में हुआ जिसमें एक राहगीर को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह निवासी गाडीगढ़ जम्मू सड़क पार कर रहा था कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।