फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two animal smugglers arrested for carrying out a fatal attack on SI by car at Nakke

नाके पर गाड़ी से एसआई पर जानलेवा हमला करने वाले दो पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Two animal smugglers arrested for carrying out a fatal attack on SI by car at Nakke
हीरानगर। उपमंडल के मढीन में 31 मार्च की रात को नाके के दौरान पुलिस की जिप्सी को टक्कर मारकर चौकी प्रभारी एसआई विकास शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में दिन रात जुटी हुई थी। वीरवार को पुलिस के हाथ सफलता लगी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश अभी चल रही है बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सदीक निवासी चक देसा चौधरियां व रोशन दीन निवासी हंदा चक के रूप में हुई है। बता दें नाके के दौरान पशु तस्करों ने गाड़ी से जिप्सी को जोरदार टक्कर दे मारी और मौके से फरार हो गए। इस हादसे में चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed