फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two and a half kilometer road till Char Sarmal Mohalla is in bad condition

Kathua News: चार सरमाल मोहल्ला तक ढाई किलोमीटर सड़क बदहाल

Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two and a half kilometer road till Char Sarmal Mohalla is in bad condition
रामकोट। धार सड़क कंधारनू के वार्ड एक से वार्ड चार सरमाल मोहल्ला तक जाने वाली ढाई किलोमीटर सड़क के कच्चा होने के कारण 4000 से अधिक आबादी आवागमन में परेशानियों का सामना कर रही है। स्थानीय बद्रीनाथ सरमाल ने बताया कि सड़क में बरसात के दौरान दलदल और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे वाहनों का आवागमन तो बंद रहता है। साथ ही पैदल चलने में भी लोग मुश्किलों से दोचार होते हैं। मोहनलाल ने बताया कि सड़क की लोगों को काफी जरूरत है। जल्द इस लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत रख पक्का करने की मांग की। जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय शिष्टमंडल बीते दिनों उनसे मिला था। उन्होंने विभाग से सड़क का निर्माण कार्य करने की सिफारिश की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed