{"_id":"61f983f729af305d643a5b8f","slug":"two-accused-arrested-with-intoxicating-capsules-kathua-news-jmu2529950143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बीती रात एक बार फिर कठुआ थाना के अंतर्गत पड़ने वाले बेडियां पत्तन से हटली मोड़ पुलिस ने 1421 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की 8, 21, 22, 29 धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार हटली मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी राजिंदर खजूरिया ने पुलिस टीम के साथ बेडियां पत्तन से हाइवे को जाने वाले मार्ग पर जगतपुर चक फूलां के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान हाइवे से कठुआ की ओर आ रही बिना नंबर की मोटर साइकिल को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान नाका पार्टी पुलिस टीम ने मोटर साइकिल के सहसवार मोहम्मद नजीर पुत्र बाबू दीन निवासी वार्ड नं. 03 कठुआ के पास से 1421 नशीले कैप्सूलों के साथ 520 रुपये की नकद राशि भी बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने उसके साथ मोटर साइकिल के चालक पुनीत सिंह पुत्र हुशियार सिंह निवासी खरोट कठुआ को भी गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने प्रतिबंधित कैप्सूल कहा से प्राप्त किए और इसे वह किसको देने के लिए जा रहे थे। इसकी जांच की जा रही है। वहीं एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने क्षेत्र के लोगों से किसी भी तरह आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर उसे पुलिस के साथ साझा करने का अनुरोध किया। ताकि पुलिस इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि पर और प्रभावी कार्रवाई कर सके।