फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   tree cutting

Kathua News: खरोट में कटे 16 खैर के पेड़, पीड़ित किसान ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
tree cutting
छह महीने में तस्करों ने किसान को दूसरी बार बनाया निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हटली चौकी के अंतर्गत इलाके खरोट गांव में बीती शुक्रवार की रात खैर तस्करों ने एक किसान के खेत से 16 पेड़ काट कर ले गए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत संबंधित पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित किसान कुलदीप भूषण ने बताया कि बीती रात खैर तस्करों ने अंधेरा व कोहरे का फायदा उठाकर उसके खेत से 16 से ज्यादा पेड़ काटकर ले गए है। यह पिछले छह महीने में दूसरी बार हुआ है, जब तस्करों ने उसके खेत से खैर की पेड़ों को चोरी किया है। उन्होंने बताया कि कंड़ी इलाके में किसान अवैध तरीके से रात को कटाई को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी है कि इन पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहे है। भूषण ने बताया कि जब इलाके में खैर कटाई की अनुमित ही नहीं है तो यह खैर कटाई में संलिप्त तस्कर आखिर किसकी मदद से रात को किसानों के खेतों में पेड़ों को गिरा रहा है। उन्होंने बताया कि चोरी का मामला पहले भी पुलिस के संज्ञान में लाया था, लेकिन अभी तक न तो कोई पुलिस व वन विभाग ने गिरफ्तार किया और न ही उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

भूषण ने बताया कि एक किसान दशकों की मेहनत के बाद पेड़ों को तैयार करता है, ताकि उसे उचित धाम मिल सके, लेकिन खैर तस्कर है कि रात में किसानों के खेतों को खाली करने में लगे हुए है। पीड़ित किसान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि इन तस्करों पर रोक लगाई जाए। वहीं चौकी प्रभारी शुभम महाजन ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित किसान की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed