फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Travelling Problem

एक हफ्ते से बंद पड़ी यात्री बस, लोग उठा रहे परेशानी

विज्ञापन
Travelling Problem
बसोहली। उपमंडल के माशका इलाके में बीते वर्षों में कई बार प्रशासन ने यात्री वाहनों को लगाया है। लेकिन, कुछ ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से इस मार्ग पर चलने वाली बसों को बार-बार बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा अब तक स्थानीय लोग ही भुगत रहे हैं। उन्हें आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, लोग इस संदर्भ में एडीसी बसोहली, आरटीओ कठुआ और उपायुक्त को भी पत्राचार के माध्यम से अवगत करा चुके हैं, लेकिन लोगों की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय गुरमेल सिंह, तिलक मनकोटिया, कुलवंत सिंह, शंकर सिंह, आदि ने बताया कि उपमंडल का माशका इलाका हिमाचल के साथ लगता है। यहां, बसोहली से बस सेवा कई वर्षों से लगी है, जिससे कई गांवों के लोगों को सुविधा होती है। यह बस सेवा कई बार बंद होकर वापस शुरू हुई है। लेकिन, बीते करीब एक हफ्ते से यह बिल्कुल बंद पड़ी है। हालांकि, इसका कारण लोगों को नहीं पता। यह आज की बात नहीं है। हमेशा से ऐसा ही होता है। अपनी मनमानी से ही इस मार्ग पर चलने वाली बसों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कुछ ट्रांसपोर्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे बार-बार इस मार्ग पर बसें बंद हो रही हैं। इसके लिए बाकायदा आरटीओ कठुआ से बात कर इस बस को फिर से चलाने की लिए कहा गया है।
- तिलक राज थापा, एडीसी, बसोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed