{"_id":"572e3c7a4f1c1b44265ce0d4","slug":"transport-minister-visited-the-rto-office-and-lakhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन राज्यमंत्री ने आरटीओ कार्यालय और लखनपुर का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन राज्यमंत्री ने आरटीओ कार्यालय और लखनपुर का दौरा किया
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 08 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
लखनपुर में राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार को कठुआ का दौरा किया। आरटीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
इसके बाद वह लखनपुर पहुंचे और टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। यहां विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहन चालकों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
शर्मा ने एमवीडी विभाग की कार्यप्रणाली जांचते हुए अधिकारियों को ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जहां आम लोगों को दिक्कतें होती हैं, वहीं ओवरलोडिंग हादसों का सबब बन रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आरटीओ कार्यालय को निर्देश जारी किए कि सिर्फ चालान काटने पर ही जोर न दिया जाए, बल्कि चालान काटने के बाद लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के परमिट रद्द कर दिए जाएं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री को एआरटीओ इंदु जंवाल ने विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। लाइसेंस प्रक्रिया से लेकर वाहनों की पंजीकरण और ओवरलोडिंग पर किए गए चालान की जानकारी दी गई।
लखनपुर टोल प्लाजा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने टोल वसूली से लेकर वाहनों की जांच की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। डीसी आबकारी विभाग राजेश कुमार शर्मा ने राज्यमंत्री को गत वित्तीय वर्ष के दौरान जुटाए गए राजस्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विभागीय टीमें दिन रात वाहनों की जांच करती हैं ताकि टैक्स चोरी और तस्करी के मामलों को पकड़ा जा सके। मौके पर ही मौजूद ट्रक चालकों ने मंत्री को अपनी समस्याएं बताते हुए हल किए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि जिस रूट से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाता है, वह खस्ताहाल है जिससे वाहनों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने लखनपुर में क्लीयरेंस में बारह से चौदह घंटे लगने की शिकायत की।