{"_id":"68376ea95bb5754f560ae6da","slug":"traffic-police-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-120519-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: यातायात विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: यातायात विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया
Thu, 29 May 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 29 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
वाहनों पर स्टीकर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती ट्रैफिक विभाग की टीम।
बिलावर। यातायात विभाग ने नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए बुधवार को कई मार्गों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की गई।
यातायात विभाग के एसओ राजेश्वर सिंह अंडौत्रा ने वाहन चालकों को समझाया कि वाहनों पर स्टीकर या फिल्म लगाना गैरकानूनी है। स्टीकर या फिल्म लगाने से चालक की दृश्यता पर असर पड़ता है और सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने में कठिनाई हो सकती है।
फिल्म या स्टीकर लगाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। अधिकारी ने कहा कि फिल्म या स्टीकर लगाना रिफ्लेक्टिव हो सकता है जिससे चालकों को धुंधला दिखाई देता है और सड़क हादसा होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
सेक्टर ऑफिसर ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने 12 वाहनों पर लगाए गए फिल्म और स्टीकर उतारे। अधिकारी ने वाहन चालकों से आवाहन किया के जिन-जिन वाहन चालकों ने अपने वाहनों पर फिल्म या स्टीकर लगाए हैं वह उन्हें तुरंत उतार दें। अगर कोई भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उनका चालान काटा जाएगा।