{"_id":"198f98440eed49c4db5764aa2bb9c5bf","slug":"toll-tax-on-atal-setu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल सेतु पर आज से एक्टिवेट होगी टोल पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल सेतु पर आज से एक्टिवेट होगी टोल पोस्ट
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को बसोहली में अटल सेतु की सौगात मिलने के साथ ही शुक्रवार से आबकारी विभाग की टोल पोस्ट भी एक्टिवेट हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी आबकारी विभाग राजेश शर्मा ने बताया कि अटल सेतु के उद्घाटन समारोह के पहले दिन लोगों को टोल की छूट दी गई।
ऐसे में पहले दिन ही टोल पोस्ट को एक्टिवेट नही किया गया। उन्होंने बताया कि पुल से बिल्कुल सटकर टोल पोस्ट को स्थापित कर दिया गया है और शुक्रवार से अटल सेतु से होकर गुजरने वाले वाहनों को टोल चुकाना होगा।
विज्ञापन
हालांकि इसमें लोकल वाहनों को टोल में छूट उसी तरह से दी जाएगी जिस तरह लखनपुर टोल प्लाजा से गुजरने पर दी जाती है। लेकिन व्यवसायिक वाहनों को पंजाब में आने और जाने के लिए अब सत्तर रूपए एक तरफ से चुकाने होंगे।
विज्ञापन