{"_id":"6838b54b460d50c22709180b","slug":"tipper-and-dumper-operators-will-be-fined-up-to-rs-70000-kathua-news-c-201-1-knt1008-120559-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टिप्पर और डंपर संचालकों के 70,000 रुपये तक के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टिप्पर और डंपर संचालकों के 70,000 रुपये तक के चालान
Fri, 30 May 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 30 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। स्थानीय टिप्पर और डंपर मालिकों का शिष्टमंडल वीरवार को बिलावर में स्थानीय विधायक सतीश शर्मा से मिला। इन टिप्पर और डंपर मालिकों ने विधायक को बताया कि कठुआ के कुछ ईंट भट्ठों के मालिकों की मिलीभगत के कारण उन्हें रोज 50,000 से 70,000 रुपये तक के चालान भुगतने पड़ रहे हैं।
ट्रांसपोर्टरों ने विधायक को बताया कि वह सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके और जीएसटी बिल अदाकर अपने वाहनों में ईंट भरकर पंजाब के दीनानगर से बिलावर लाते हैं। इसके बावजूद उनके 70,000 रुपये तक के चालान किए जा रहे हैं जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में तैनात कुछ मुलाजिमों की कठुआ के कुछ ईंट भट्ठा मालिकों के साथ मिलीभगत है जिसकी वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोपी चाहते हैं कि वह कठुआ के ईंट भट्ठों से ईंट खरीदकर बिलावर क्षेत्र में सप्लाई करें।
विज्ञापन
शिष्टमंडल में मौजूद लोगों ने विधायक को बताया कि उन्होंने कई लाखों रुपये के बैंक ऋण लेकर वाहन खरीदे हैं। इस किश्त का भुगतान रोक कर उन्हें जुर्माना भरना पड़ रहा है जाेकि असहनीय है।
उन्होंने विधायक से हस्तक्षेप कर समस्या सुलझाने की मांग की। विधायक ने शिष्टमंडल को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बेवजह तंग करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पीतांबर सिंह, अंग्रेज सिंह, राकेश, राजेंद्र सिंह मोहन, विकास और बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।