फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   three injured in accident

Kathua News: हादसे में बुजुर्ग सहित तीन घायल

Sun, 13 Oct 2024 03:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 13 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
three injured in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर में पिछले चौबीस घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला मामला शनिवार की दोपहर को शहर से सटे भागथली की है। इसमें मोटरसाइकिल सवार एक महिला और युवक अपनी अनियंत्रित बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान युवक साहिल कुमार (23) पुत्र बाल कृष्ण निवासी घरोटा पठानकोट और महिला आशा देवी (28) पत्नी राकेश कुमार निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप हुई है। अन्य मामला बीती शुक्रवार की देर रात नगरी क्षेत्र के कुल्लियां बड़ाला का है। इसमें एक 67 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुंज लाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी बड़ाला के रूप में हुई है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed