फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Thieves stole the mobile shop

चोरों ने मोबाइल की दुकान में की चोरी

विज्ञापन
Thieves stole the mobile shop
कठुआ। नगरी क्षेत्र के मुट्ठी गांव में शुक्रवार को चोरों ने मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

घटना के संबंध में दुकान के मालिक नारायण दत्त ने बताया कि वीरवार की रात को करीब 8 बजे वह अपनी दुकान को ताला लगाकर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह वह अभी दुकान पर आने के लिए तैयार हो रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। दुकान में ताले टूटने की बात सुनने के बाद उनके होश उड़ गए और आनन-फानन में वह दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा की शटर पर लगे ताले टूटे हुए हैं, वही दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान की दशा देखने के बाद अभी वह पूरी तरह से सही-सही जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन उनके अनुमान के अनुसार चोरों ने दुकान में रखे नए मोबाइल के साथ उसकी एसेसरीज पर अपना हाथ साफ किया है। जिससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना नगरी पुलिस को दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed