फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Thieves entered the house empty

सूने घर में चोरों ने बोला धावा

Mon, 17 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा Updated Mon, 17 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house empty
thief

वार्ड सोलह शिवानगर में शनिवार की देर रात चोरों ने एक घर में धावा बोला और वारदात को अंजाम दिया। घर के मालिक और अन्य सदस्य के नहीं होने की वजह से कितना सामान चोरी हुआ, इसका सही अंदाजा नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार सरदार सिंह के घर में शनिवार की रात को चोरों ने मुख्य दरवाजे का लाक तोड़ कर प्रवेश किया। इसके बाद घर की हर अलमारी को खंगाला। बेड व ट्रंक से भी चोरी करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 

मौके पर छानबीन करने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें फोन के जरिये चोरी की वारदात का पता लगा। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की। वहीं पुलिस को सूचना देने वाली करनी देवी ने बताया कि सरदार सिंह और उनके दोनों बेटे घर से बाहर रहते हैं। घर पर सरदार सिंह की पत्नी सोमा देवी रहती थीं। वह भी बारह अक्टूबर को हैदराबाद बेेटी से मिलने के लिए गई थीं।

विज्ञापन

 

करनी देवी सोमा की सगी बहन हैं और उन्हें घर की एक चाबी सौंपी थी, ताकि वह घर में पूजा आदि कर सकें। हर दिन की तरह जब वह सुबह पूजा करने के लिए घर पर पहुंची, तो देखा कि लाक टूटा है। अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि कितना सोना और पैसे चोरी हुए हैं, इसका कोई अंदाजा नहीं है। फिर भी सोने के गहने वाले तीन बाक्स खाली हैं। कुछ अन्य डिब्बे में भी स्वर्ण आभूषण नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed