फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   thiefs theft in temple

मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

Mon, 04 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Mon, 04 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
thiefs theft in temple
बेखौफ हुए चोर

शहर के मुख्य मंदिरों में एक पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में गत रात चोरों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के दो दान पात्रों के ताले तोड़े और उसमें से एक दान पात्र से नकदी ले उड़े। वहीं, रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर आकर घटना की छानबीन शुरू कर दी और मामला भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंदिर केे पुजारी ने बताया कि वह शाम को पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर को बंद करके चले गये थे। लेकिन जैसे ही सुबह उसने मंदिर खोला तो उसकी नजर मंदिर के दान पात्र पर पड़ी जिसके ताले टूटे हुए थे। इसके बाद उसे मंदिर के दूसरे दान पात्र को भी देखा तो उसके भी ताले टूटे हुए थे। हालांकि चोरों ने नकदी केवल एक ही दान पात्र से उठाई है।
विज्ञापन


दूसरे दान पात्र के ताले तोड़ने के बाद भी वह नकदी नहीं ले जा पाए हैं। पुलिस ने मंदिर में आकर पूरी घटना की छानबीन की। पुजारी ने बताया कि दान पात्र में कितनी नकदी थी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।  क्योंकि कुछ समय बाद ही दान पात्र खोलकर उसमें से पैसे निकाले जाते हैं। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed