{"_id":"60dcbeca8ebc3ed78150ccdb","slug":"thief-kathua-news-jmu238491333","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी पर चोरों का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी पर चोरों का साया
विज्ञापन
अस्पताल में हो रही चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी देते लोग।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के सहायक अस्पताल में इन दिनों मरीजों और तीमारदारों के सामान पर आए दिन चोर सेंध लगा रहे हैं। मंगलवार की रात ही चोरों ने सात मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया है। वहीं, एक बैग के साथ जीएमसी के सहायक अस्पताल परिसर से बाइक भी चोरी हो गई है। इसके बाद मरीजों में भारी रोष है, और मांग की गई है कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जाए। साथ ही पुलिस पहरा भी बढ़ाए।
जीएमसी में अपने मरीज के साथ आए रत्न सिंह निवासी हटली ने बताया कि वे अस्पताल के वार्ड पांच में रुके थे। रात में मरीज को पेट खराब होने पर बाथरूम लेकर गए और आकर देखा तो कोई फोन लेकर चला गया। हीरा सिंह ने बताया कि उनके पिता बीमार थे। वापस आने पर कोई फोन नहीं मिला। परिवार के लोग भी परेशान रहे। उनके साथ आए कुल तीन लोगों के फोन चोरी हो गए हैं, जबकि आसपास लोगों ने बताया कि इससे पहले भी मरीज और तीमारदारों के साथ ऐसी वारदात हो चुकी हैं।
मुनीष ने बताया कि रात साढे़ 12 बजे से एक बजे के बीच चोरी के मामले सामने आए हैं। मोबाइल फोन के अलावा एक बैग भी चोर उठा ले गए। इस संबंध में पुलिस को भी बताया गया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। कुछ समय के बाद बैग तो बाथरूम से बरामद हो गया, लेकिन एक ही रात में अस्पताल से सात मोबाइल और एक बाइक का चोरी होना गंभीर मामला है। इस पर रोक के लिए अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को समन्वय से काम करना होगा। अन्यथा जीएमसी पहुंचने वाले गरीब लोग यहां आने से भी कतराने लगेंगे।