{"_id":"626997ca84c31c25de5b3a23","slug":"there-was-an-outcry-in-the-district-regarding-electricity-and-water-people-demonstrated-kathua-news-jmu2587020197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पानी को लेकर जिले में हाहाकार, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पानी को लेकर जिले में हाहाकार, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल व बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड 6 के लोग। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले भर में बिजली संकट के बीच पेयजल को लेकर भी हाहाकार मच गया है। बुधवार को पारा चालीस डिग्री के पार गया तो लोगों को भी मजबूरन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। वार्ड 16 के लोगों ने कालीबड़ी ट्यूबवेल पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया तो वहीं वार्ड 13 और 21 के लोग तपती धूप में सड़क के बीचों बीच बैठ गए। उधर, शाम होते तक वार्ड छह के लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और उन्होंने भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। हालात ऐसे हो गए हैं कि विभाग के अधिकारी भी लोगों के सामने आने से कतरा रहे हैं।
शहर में होने वाली पेयजल की आपूर्ति केवल 40 फीसदी तक ही हो पा रही है। बिजली कटौती के बीच कई कई दिन कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को अब मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। लेकिन हालात यहीं नहीं रुकने वाले हैं, बिजली संकट के चलते पेयजल आपूर्ति आने वाले दिनों में भी सुधरने के आसार नहीं है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में भी लोगों का रोष जल्द देखने को मिल सकता है। जलशक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता विक्रम डोगरा ने बताया कि जिले में वर्तमान में 40 फीसदी तक पेयजल आपूर्ति ही सुनिश्चित हो पा रही है। बिजली कटौती के चलते पंपिंग स्टेशन नहीं चल पा रहे है, ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत ट्यूबवेल और पंपिंग स्टेशनों वाले इलाकों में है।
..............
वार्ड 13 और 21 के लोगों का फूटा गुस्सा
कहा घर में पानी की बूंद नहीं, पुलिस अपना हक मांगने से भी रोक रही
बिजली और पानी की समस्या से त्रस्त शहर के वार्ड 13 और 21 के लोगों ने हटली मोड़-कठुआ लिंक मार्ग लगभग एक घंटे तक जाम रखा। प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्थानीय लोगों ने जहां सड़क पर धरना दिया, वहीं जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरने को विवश किया जा रहा है लेकिन लोकतंत्र का हाल यह है कि पुलिस इसमें भी उन्हें धमका रही है। अधिकारी लोगों के घर में जाकर हालात देखें कि पानी की एक बूंद तक नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल सुरेंद्र सिंह बाली ने कहा कि पिछले 15 से 20 दिन से दिक्कत आ रही है। आम जनता परेशान है। बिन पानी नहाए धोए बिना और बिना बिजली रात भर सोए बिना बच्चे स्कूलों को कैसे जाएं? बताया कि तीन साल से पेयजल आपूर्ति को लेकर कार्यकारी अभियंता के संज्ञान में मामला लाया गया है कि ट्यूबवेल का डिस्चार्ज कम हो गया है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। वार्ड 13 में एक ओवर हेड टैंक एक दशक से भी लंबे समय से बंद पड़ा है। लाखों खरचने के बाद भी व्यवस्था इस तरीके से चल रही है कि लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं मिला तो लोग उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
..............
गुस्साए लोगों ने जड़ा कालीबड़ी टयूबवेल पर जड़ा ताला
शहर के कालीबड़ी इलाके में लगातार प्रभावित हो रही पेयजल आपूर्ति पर लोगों ने ट्यूबवेल पर ताला जड़ दिया। गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल महेश, तिलक राज, देवो रानी आदि ने कहा कि मोहल्ले में पानी आए हुए कई दिन बीत गए हैं। मजबूरन महिलाएं सड़क पार कर पानी भरने के लिए आती हैं और एक महिला इसी बीच हादसे का शिकार भी हो चुकी है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि कालीबड़ी पंपिंग स्टेशन का स्टाफ तत्काल बदला जाए। कहा कि इलाके में पांचवें या छठे दिन पानी आ रहा है और लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। पहले विभाग पानी की टंकी से आपूर्ति देता था लेकिन अब वो भी नहीं मिल रही है। महिलाओं ने कहा कि आम तौर पर भी दोपहर तीन बजे पानी छोड़ा जाता है। लोग मजबूर हो गए हैं सड़क पर उतरने को। न तो बच्चों की यूनिफार्म धुलती है और न ही नहाने के लिए पानी मिलता है।
..............
वार्ड छह के लोग सड़क पर उतर आए
बिजली पानी की समस्या से परेशान वार्ड छह कठुआ के लोग सड़क पर उतर आए और लगभग 15 मिनट तक शहीदी चौक से कैप्टन सुनील चौधरी चौक के बीच सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता एसके भंडारी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पहले बिजली की खुली तारें थीं तो केबल बिछाने पर चौबीस घंटे बिजली का दावा किया गया। केबल लगने के बाद बिजली का बिल बढ़कर सौ रुपये से आठ सौ रुपये पहुंच चुका है लेकिन बिजली नहीं है। दिन में चौदह घंटे से भी अधिक कटौती हो रही है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द हालात नहीं सुधरे तो आम आदमी पार्टी उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएगी।

बिजली पानी की समस्या का समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड 13 के लोग। संवाद- फोटो : KATHUA