{"_id":"6aa6ff0aea6ab77f1d0db668","slug":"chief-secretory-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-136325-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन जेल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन जेल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शनिवार को कठुआ जिले की तहसील महानपुर के डंबरा में निर्माणाधीन हाई सिक्योरिटी जेल का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों को तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों और इससे जुड़े भवनों व अन्य सुविधाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जेल परिसर के अलग-अलग खंडों सहित अन्य संबंधित भवनों और सुविधाओं का निर्माण अंतिम चरण में है। इस पर मुख्य सचिव ने शेष कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।
इस दौरान प्रमुख सचिव गृह चंद्राकर भारती, डीजीपी जेल दीपक कुमार, विशेष डीजी (समन्वय) एस.जे.एम. गिलानी, संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा आदि माैजूद थे। संवाद